फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 लाभार्थियों ने शौचालयों का पैसा हड़पा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। शौचालय निर्माण कराने के नाम पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर हड़पने के मामले में अधिशासी अधिकारी ने 68 लाभार्थियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर सरकारी पैसे का गबन करने की रिपोर्ट संबंधित धाराओं में दर्ज कराई है। अधिशासी अधिकारी की कार्रवाई से गबन करने वाले अन्य लाभार्थियों में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत पूरे देश को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर सर्वे कराकर जिन लाभार्थियों के घरों में शौचालय नही है। उन्हें शौचालय निर्माण के लिए पैसा दिया जा रहा है। भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत पालिका प्रशासन द्वारा नगर में भी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पालिका द्वारा शौचालयों की जांच को कराये गए सर्वे में घपला पकड़ में आया। लाभार्थियों ने शौचालयों के निर्माण के लिए राशि तो ले ली लेकिन निर्माण नही कराया जिस पर अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने ऐसे लाभार्थी मोहल्ला खास स्वार निवासी लियाकत अली, महताब जहां, जहीर, अगलगा निवासी शाहीन, साहबान, इरफान, अजीत जहां ,तोता राम, चुन्नी लाल, इशरत मियां. कलावती, मजीदा, अंजुम नजीरा, सायरा बानो, रुखसाना, जफरी बेगम, नाजमा बेगम, अकीला खलील, रईसी बेगम , किश्वरी, नसरीन, मोहम्मद आसिफ, रफीकन राजिया खां, सरवर जहां, मोहम्मद रफी ,नन्नी रानी, अक़ीदन बेगम, शरीफ अहमद सहित 68 लाभार्थियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस कार्रवाई से अन्य शौचालयों का पैसा गबन करने वाले लाभार्थियों में हड़कंप मचा है। अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने बताया कि शौचालयों की जांच सर्वे चल रहा है। यदि ओर मामला पकड़ में आता है तो ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें