कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत सब्जी मंडी के साथ पुलिस ने एक युवक को 25 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भुंतर सब्जी मंडी के साथ एक युवक को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान राजीव उम्र 33 साल निवासी ढालपुर से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसपी एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने चरस व अन्य नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा है जो भी तस्करी करते पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।