फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में आठ हत्याओं से दहल उठी देवभूमि कुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। देवभूमि कुल्लू इस साल आठ हत्याओं से दहल उठी है। इसके अलावा दुष्कर्म के 28 मामले तथा चोरी की 34 घटनाएं हुई। घाटी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से लोग सहम गए हैं। हमेशा शांत रहने वाली कुल्लू घाटी में साल दर साल आपराधिक वारदातें बढ़ रही हैं। घाटी में चाहे चरस तस्करी हो या फिर कोई अन्य घटना सभी में 20 से 30 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की है।
विज्ञापन

देवभूमि में अपनों ने ही अपनों का कत्ल किया है। मनाली में एक नेपाली ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतारा। लेकिन पुलिस ने उसे कुल्लू बस अड्डा में धर दबोचा। दोहरानाला में एक प्रवासी युवक का गला ही दराट से काट दिया था। ऊझी घाटी में एक बेटे ने अपने पिता को कहासुनी के बाद मौत की नींद सुला दिया। हाल ही में सारी भेखली में एक महिला ने अपने देवर की घर में हत्या कर दी थी। 2018 में सबसे अधिक तीन मर्डर मनाली व भुंतर क्षेत्र में हुए। कुल्लू में दो हत्याओं को अंजाम दिया गया। वर्ष 2017 में जिले में पांच हत्या हुई थी। पिछले साल जिला में 17 दुष्कर्म के मामले सामने आए थे। इसी प्रकार इस साल दुष्कर्म के 28 केस दर्ज हुए। मनाली में सबसे अधिक 10 जिसमें एक युवती रूस की भी शामिल है। बंजार में दो, निरमंड में दो, आनी में एक तथा महिला थाना कुल्लू में सबसे अधिक 13 मामले दर्ज किए। उधर, 2018 में चोरी की 34 घटनाएं हुई। कुल्लू में 12, मनाली में 14, आनी में तीन तथा भुंतर थाना में पांच केस दर्ज हुए हैं। सड़क दुर्घटनाएं 192 हुई है। सबसे अधिक कुल्लू व मनाली में क्रमश: 54 और 51 हुई ।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में जिले में हत्या के मामले पांच
पिछले साल 17 दुष्कर्म के मामले सामने आए


ये हैं वर्ष 2018 के आपराधिक मामले
पुलिस थाना दुष्कर्म मामले दर्ज चोरी के केस दर्ज
मनाली 10 14
बंजार 2 -
निरमंड 2 -
आनी 1 3
कुल्लू 13 12
भुंतर - 5


वर्ष 2018 में अभी तक जिले में सड़क हादसे 192

पुलिस आपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए मुस्तैद है। इसके लिए नाकाबंदी और रात्रि गश्त को भी तेज कर दिया है।
- शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक कुल्लु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें