फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैंक अधिकारी बन युवक से ठगे 27 हजार रुपये

विज्ञापन
money - फोटो : डेमो
विज्ञापन
कुल्लू। फर्जी बैंक अधिकारी बन फोन पर एटीएम से संबंधित जानकारी लेकर शातिर ने खराहल घाटी के एक युवक को ठग दिया। मनखड़ी गांव के युवक को शातिर ने करीब 27 हजार रुपये चूना लगा दिया। मामले को लेकर युवक ने पुलिस में ठगी करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मनखड़ी गांव के प्रकाश ने कहा कि वह मेहनत मजदूरी करके अपनी आजीविका चला रहा है। 21 अक्तूबर को उसे एक नंबर से कॉल आया। जिसमें एक शख्स ने कहा कि वह बैंक अधिकारी है। उसका एटीएम बंद होने वाला है। एटीएम को चालू रखने के लिए एटीएम कार्ड के शुरू होने व अंतिम तिथि को बताओ। जिस पर युवक ने सारी जानकारी फोन पर उपलब्ध करवा दी। अगले दिन जब उसने बैंक जाकर खाते विवरण देखा तो उसके खाते में मात्र 13 रुपये ही थे। खाते से करीब 27 हजार राशि की ऑनलाइन शापिंग कर दी गई थी। ठगी का पता लगने पर प्रकाश हक्का-बक्का रह गया और शिकायत लेकर पुलिस थाना कुल्लू पहुंचा। युवक के साथ हुई ठगी को लेकर खराहल घाटी में चर्चाओं का माहौल है। उधर, इस संबंध में एएसपी एनएस नेगी ने कहा कि मामले की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। ऐसी फर्जी कॉल से सावधान रहे। किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें