फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओड़ी मंदिर निर्माण के नाम पर कर रहे उगाही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। देवी-देवताओं की धरती कुल्लू में लोग देवताओं को पूछे बिना कोई भी शुभ काम नहीं करते। लेकिन अब इसी देवभूमि में देवी-देवताओं के नाम पर उगाही शुरू कर दी है। माता काली ओड़ी शिरढ़ के कारदार और गांववासियों ने ऐसी ही एक शिकायत पुलिस में की है। शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोग मंदिर के निर्माण के नाम पर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन

माता काली ओड़ी मंदिर निर्माण की पर्ची छपवाकर जगह-जगह लोगों से चंदा जुटाया जा रहा है। लेकिन गांव में न तो मंदिर बन रहा है और न ही ऐसी पर्चियां बनाई गई हैं। ग्रामीण गोपाल भार्गव, मेहर चंद नेगी, रविंद्र ठाकुर, गिरिधर ने कहा कि उगाही करने वाले लोगों को फर्जी रसीदें काट कर दे रहे हैं। माता काली ओड़ी शिरढ़ के कारदार सुंदर सिंह ने कहा कि काली ओड़ी के मंदिर के निर्माण को लेकर पर्ची छपवाकर घाटी में बांटी जा रही है। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें कटी हुई रसीदें दिखाकर इस बारे में पूछताछ की। शिरढ़ गांव के लोगों ने कहा कि शातिरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उधर, डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा शिकायत मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें माता काली ओड़ी मंदिर के निर्माण पर फर्जी रसीद काटता हुए कोई भी शख्स दिखाई दे तो तुरंत कुल्लू पुलिस स्टेशन, पतलीकूहल पुलिस चौकी, मनाली थाने को सूचित करें। पुलिस लोगों से ठगी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें