फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाहनाला में हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र पाहनाला में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाहनाला गांव माघू राम पुत्र बुध राम रोजाना की तरह सुबह छह बजे उठा। इसके बाद वह अपनी भेड़ बकरियां चराने के लिए गया। करीब 15 मिनट के बाद रास्ते में वह उसे हार्ट अटैक आया। जिसके बाद वह गिर गया। घटना की सूचना लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को अस्पताल लाया। लेकिन व्यक्ति ने आधा रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई गई। घटना के बाद परिजन सदमे में है। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि पाहनाला में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हुई है। व्यक्ति का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें