फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के कार्यक्रम में हुई मारपीट, छात्र घायल

विज्ञापन
fighting couple
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)।
बंजार महाविद्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय छात्र संघ के कार्यक्रम में मारपीट होने से एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बंजार कॉलेज का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे थे। वहीं इस दौरान किसी बात को लेकर कालेज के छात्रों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ कि दोनों तरफ से लात घूंसे चल पड़े। इसमें 21 वर्षीय छात्र कुलदीप घायल हो गया है। पुलिस ने छात्र की शिकायत के आधार पर अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल करवा दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि कालेज परिसर में हुई मारपीट की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक-बाइक टक्कर में एक घायल
कुल्लू। पतलीकूहल चौक में शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे एक ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है। घायल हुए व्यक्ति की पहचान प्यारे लाल निवासी औट के रूप में हुई। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें