फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के बस्ते से युवती को उठाने पर हंगामा

Fri, 23 Mar 2018 10:58 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
कचहरी परिसर में विवाद के बाद मौजूद अधिवक्ता और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कचहरी परिसर में अधिवक्ता के बस्ते पर परामर्श के लिए पहुुंचे प्रेमी युगल को महिला थानाध्यक्ष ने उठा लिया। इससे अधिवक्ता आक्रोशित हो गए और महिला थाने पहुंच गए। वकीलों ने प्रेमिका को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया और वापस कचहरी ले आए। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने दोनों पक्षों को शांत कराया। 

विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी युवती चार दिन पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी। मंदिर में शादी करने के बाद दोनों घूमने के लिए गोवा चले गए। इसी दौरान युवती के परिजनों ने बेहटागोकुल थाने में बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसकी जानकारी मिलने पर प्रेमी युगल शुक्रवार दोपहर कचहरी पहुंचे और एक अधिवक्ता के तखत पर उनसे परामर्श के लिए इंतजार करने लगे। इस बीच एक फोन आने पर अधिवक्ता उठकर चले गए।  इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और महिला थाने में सूचना दे दी। महिला थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले आईं। थाने पहुंचते ही प्रेमी को तो पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि प्रेमिका को महिला थाने में बैठा लिया गया। इसकी जानकारी जब अधिवक्ता को हुई तो वह आक्रोशित हो गए। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और महिला थाने पहुंच गए। अधिवक्ताओं और महिला पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद अधिवक्ता युवती को छुड़ाकर वापस ले आए। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं और महिला थानाध्यक्ष को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें