पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पतलीकूहल बाजार में व्यक्ति का शव मिला है। इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति बाजार में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। उसे कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव गृह कुल्लू में रखा गया है। संवाद