कुल्लू। जिले में बाहर से आने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है। पुुलिस जिला में प्रवेेश करने वालों का रिकार्ड रखने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।
पुलिस ने राजस्थान के अजमेर से कुल्लू पहुंचे बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। यह दोनों बिना परमिशन के भुंतर पहुंचे थे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना अनुमति के राजस्थान से भुंतर आए हैं। पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन में पाया कि मोहम्मद मुख्तार पुत्र अब्दुल रजाक और उसका बेटा इकबाल सूरत राम चौक, कोटड़ी तहसील, जिला अजमेर राजस्थान से बिना अनुमति के भुंतर पहुंचे हैं। उन्होंने आने की खबर किसी को नहीं दी। लोगों ने ऐसे लोगों पर सख्ती करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि राजस्थान से बाप-बेटा बिना परमिशन भुंतर पहुंचे हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटीन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस बिना अनुमति के जिला में प्रवेश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।