फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस सप्लाई के लिए गाड़ी मॉडिफाई करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पिछले दिनों बंजार में 42 किलो चरस की खेप मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने चरस सप्लाई के लिए गाड़ी को मॉडीफाई करने वाले शातिर को भी धर दबोचा है। उक्त आरोपी 42 किलो चरस के साथ पकड़े गए आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने गाड़ी को मॉडिफाई कर चरस सप्लाई के लिए एक चैंबर बनाया हुआ था। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी पुलिस कुछ और लोगों तक पहुंच सकती है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी ठाकुर दास 44, पुत्र परस राम, निवासी बल्ह, जिला मंडी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें