फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बीघा में चरस के 20 हजार पौधे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस थाना कुल्लू के तहत आने वाले डिब्बा जाउन में पुलिस ने सेब बगीचे वाली करीब सात बीघा भूमि में चरस के 20 हजार पौधे बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम गुप्त सूचना के आधार पर डिब्बा जाउन पहुंची। जहां पर एक अज्ञात शख्स ने करीब सात बीघा भूमि में चरस के 20 हजार पौधे बिजाई किए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इसकी फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि भूमि की पैमाइश करने के बाद आरोपी को पकड़ा जाएगा। कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें