फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के पास ब्यास में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के ग्रीन टैक्स बैरियर के पास पुलिस ने ब्यास नदी से एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि लोगों ने एक व्यक्ति को ब्यास नदी में रांगड़ी वॉल्वो बस स्टैंड के पास बहते हुए देखा है। सूचना पर एएसआई जगदीश ने अन्य सहयोगी कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचा। काफी तलाश करने के बावजूद व्यक्ति नहीं मिला। लेकिन रविवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव आलू ग्राउंड नजदीक ग्रीन टैक्स बैरियर के पास नदी में है। एसएचओ मोहन रावत मौके पर पहुंचे तथा शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान 44 वर्षीय तिलक पुत्र मेघ सिंह निवासी बसेहड़, डाकघर नोहली, तहसील जोगिंद्रनगर, जिला मंडी के रूप में हुई है। शव को मनाली अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। एसपी ने कहा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें