कुल्लू अस्पताल में हुए रक्तदान शिविर में रक्तदान के बाद सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर।
कुल्लू। प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अपने 59वें जन्मदिन पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 59 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। साथ ही सीपीएस ने वार्डों में जाकर मरीजों को फल और दूध भी वितरित किया।
अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए शोभला साथी ट्रस्ट की ओर से निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सेस राम आजाद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हिम सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद