फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कलवारी के नलौट में गोशाला जलकर राख

विज्ञापन
बंजार के कलवारी पंचायत में एक गौशाला में लगी को बुझाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत कलवारी के नलौट गांव में शनिवार को एक गोशाला में आग लग गई। आग की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। दोपहर के समय गोशाला से धुआं उठता देख ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। आग की लपटें उठतीं देख आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।
विज्ञापन

हालांकि, इस दौरान गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। गोशाला गांव के लैल सिंह पुत्र कुमत राम की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्राम पंचायत कलवारी के प्रधान रीतम चंद ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दिन के समय लैल सिंह की गोशाला में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभालने का मौका तक नहीं मिला। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। तहसीलदार बंजार नीरज शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। विभाग की ओर से करीब चार लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फिलहाल तिरपाल उपलब्ध करवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें