फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गाय ने मारा सींग, आंत बाहर किया सफल ऑपरेशन

Mon, 30 Jun 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में महिला मरीज का किया ऑपरेशन, अब खतरे से बाहर
विज्ञापन

निजी अस्पताल में एपेंडिक्स का ऑपरेशन कर बचाई जच्चा-बच्च की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में महिला मरीज की आंत का सफल ऑपरेशन किया गया है। महिला को गाय ने सींग मार दिया था। इस वजह से आंत बाहर आ गई थी। मरीज को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

महिला का ऑपरेशन सफल रहा है। मरीज अस्पताल में उपचाराधीन है। सर्जन डॉ. कमल दत्ता ने कहा कि मरीज अब खतरे से बाहर है।
जिले के एक निजी अस्पताल (रघुनाथ) में भी गर्भवती महिला और नवजात की जान ऑपरेशन कर बचाई गई। महिला को गर्भावस्था के 11 सप्ताह और दो दिन में परफोरेटेड एपेंडिक्स (फटा हुआ एपेंडिक्स) की स्थिति में अस्पताल लाया गया था। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने महिला की जांच की और अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। सोनोग्राफी में पाया गया कि एपेंडिक्स है। परिवार की सहमति से मरीज का ऑपरेशन किया और जच्चा-बच्चा को बचाया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. ललिता बंसल ने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों ऑपरेशन के बाद सुरक्षित हैं। अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने जटिल सर्जरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें