फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए 22-23 को काउंसलिंग

Mon, 18 Sep 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में शिक्षा विभाग भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। इसके लिए वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के तहत काउंसलिंग की जाएगी। जिला मुख्यालय केलांग में स्थित उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में 22 और 23 सितंबर को काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

22 सितंबर को अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी (भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित) प्रशिक्षित स्नातक मेडिकल एवं नॉन-मेडिकल तथा 23 को भाषा अध्यापक एवं शारीरिक शिक्षक पद के लिए दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। इसमें आश्रित सामान्य वर्ग, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं ओबीसी वर्ग का हो सकता है।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुरेश विद्यार्थी ने कहा कि जिला लाहौल-स्पीति के केलांग और उदयपुर खंड के पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उपनिदेशक कार्यालय केलांग के दूरभाष नंबर 01900-202237 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें