फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शौयरी मेले में गायक दीवान ने नचाए दर्शक

Mon, 18 Sep 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के सौर गांव में शौयरी मेले में प्रस्तुति देते कलाकार।
विज्ञापन
कुल्लू। काईस क्षेत्र के सौर गांव में देवता सरबल नाग के सम्मान में शौयरी (सायर) मेला मनाया गया। इसमें देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। एकता युवक मंडल सौर की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। लोकगायक दीवान ने कुल्लवी गीतों पर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

दीवान ने एक से बढ़कर एक गीत पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। कराड़सू पंचायत के पूर्व उपप्रधान परमानंद ने कहा कि मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत सोयल-दो के उपप्रधान गंगा ठाकुर ने कहा कि मेले में ग्रामीणों ने कुल्लवी नाटी भी डाली। कुल्लवी नाटी का मेले में आए हुए मेहमानों ने लुत्फ उठाया।
शौयरी मेले को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष ठाकुर दास, मंडल महामंत्री बागेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन नारायण, चुनी लाल, संदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें