फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में आज से कई रूटों पर दौड़ेंगी निगम की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद अब धीरे-धीरे लाहौल घाटी का जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। घाटी की सड़कों से बर्फ हटाने के बाद अब हिमाचल पथ परिवहन निगम ने बस सेवाओं में बढ़ोतरी की है। बसें चलने से लोगों की आवाजाही भी आसान होगी। किलाड़ की ओर भी बस सेवा शुरू कर दी गई है। केलांग-उदयपुर और केलांग मनाली-कुल्लू के बीच बस सेवा कुछ समय पहले ही बहाल की जा चुकी है।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने नौ मार्च को केलांग-कुल्लू रूट पर चलने वाली आठ बसों की समय सारिणी जारी की है। ये बसें कुल्लू-केलांग के साथ-साथ उदयपुर से आगे किलाड़ और कुल्लू से आगे दिल्ली, शिमला और अन्य राज्यों के लिए भी सेवाएं देंगी। निगम की जारी समय सारिणी के अनुसार केलांग से किलाड़ के लिए सुबह 5:30, कुल्लू से केलांग 7:18 बजे, मनाली से केलांग सुबह 8:00 बजे, केलांग से मनाली 11:40 बजे, कुल्लू-केलांग 12:20, केलांग से दिल्ली सुबह 10:30 बजे, केलांग-कुल्लू 1:30, केलांग-शिमला शाम 4:30 बजे रवाना होंगी।

इसके अलावा केलांग से उदयपुर सुबह 8 बजे, केलांग-किलाड़ सुबह 10 बजे, केलांग-उदयपुर 2 बजे, उदयपुर-केलांग सुबह 8 बजे, किलाड़ से केलांग के बीच चलने वाली बस उदयपुर से दोपहर बाद 2:30 बजे रवाना होगी। उदयपुर से केलांग के लिए 4:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

केलांग-दारचा के बीच केलांग से सुबह 9 बजे दारचा के लिए बस रवाना होगी और दारचा से केलांग के लिए शाम 4 बजे बस रवाना होगी। इसके अलावा उदयपुर से त्रिलोकनाथ के लिए सुबह 8:15 बजे, उदयपुर से त्रिलोकनाथ के लिए 2 बजे दोपहर और उदयपुर-भुजंड के लिए वाया सलग्रां 4:30 बजे बस रवाना होगी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो में बतौर क्षेत्रीय प्रबंधक अंचित शर्मा ने बताया कि अब घाटी में बसों का संचालन बढ़ाया जा रहा है। 9 मार्च से घाटी की सड़कों पर दौड़ने वाली बसों की समयसारिणी जारी कर दी गई है। इससे लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें