कुल्लू-केलांग के लिण् अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल से गुजरती एचआरटीसी की बस।-संवाद
केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग होकर केलांग डिपो ने अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। हालांकि, बुधवार को केलांग-कुल्लू के बीच एक मात्र रूट पर बस का संचालन किया गया। चार अप्रैल से कुल्लू और मनाली को चलने वाले सभी रूटों पर बस सेवा आरंभ की जाएगी। इसको लेकर एचआरटीसी केलांग में समयसारिणी भी जारी कर दी है। ऐसे में अब जनजातीय लोगों को टैक्सी से निजात और बस की सुविधा मिलेगी। लाहौल घाटी के लोगों सहित सरकारी कर्मचारी जो जिले के बाहर से यहां सेवारत हैं, उन्होंने भी राहत की सांस ली है। वहीं इन दिनों घाटी में प्रवासी कामगारों का आना शुरू हो गया है। 30 मार्च को बर्फबारी से केलांग-कुल्लू के बीच बस सेवाएं बंद हो गई थीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि चार अप्रैल से कुल्लू से केलांग के लिए सुबह 05:30 बजे बस चलेगी। इसके अलावा कुल्लू से केलांग को सुबह 07:18 बजे, मनाली से केलांग को दोपहर 02:.00 बजे,.केलांग से मनाली को सुबह 10:00 बजे, केलांग से कुल्लू को दोपहर 01:.30 बजे और केलांग से कुल्लू को शाम 04:30 बजे बस चलेगी।