फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ट्रायल को भेजी निगम की बस लोसर में हुई खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू-काजा रूट पर बस संचालन में हो सकती है देरी
विज्ञापन

प्रारंभिक रिपोर्ट में बस चालने योग्य नहीं पाई गई सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। समुद्रतल से करीब 15,000 फुट ऊंचे कुंजम दर्रा होकर ट्रायल के लिए भेजी केलांग-काजा बस लोसर के पास खराब हो गई है। लोसर के पास बस का पट्टा टूटने से बस वहीं खड़ी हो गई। घंटों बाद बस को दुरुस्त किया गया और काजा पहुंचाई गई। वहीं, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार ग्रांफू से काजा सड़क की हालत ठीक नहीं पाई गई। ऐसे में कुल्लू से काजा को चलने वाली बस सेवा में देरी हो सकती है। हालांकि, बस का ट्रायल आरंभ होने का स्पीतिवासियों को खासा इंतजार था। एचआरटीसी केलांग की क्षेत्रीय प्रबंधक राधा देवी ने बताया कि कुल्लू-काजा वाया कुंजम दर्रा होकर एचआरटीसी ने मंगलवार को केलांग से काजा को बस ट्रायल के लिए भेजी थी, लेकिन सड़क की हालत दुरुस्त नहीं होने से अभी बस सेवा बहाल होने में समय लग सकता है। कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक सड़क की स्थिति फिलहाल बस चलाने योग्य नहीं है। कहा कि अभी निरीक्षण टीम की रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही बस को चलाने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें