कुल्लू। जिला कुल्लू में बुधवार को कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं। 13 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सक्रिय मामलों की संख्या 86 पहुंच गई है। बता स्वास्थ्य विभाग ने 180 लोगों के सैंपल लिए, इनमें 158 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है, जबकि 22 संक्रमित पाए गए हैं। सभी कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि बुधवार को 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना का खतरा अभी बना हुआ है। लोग एहतियात बरतें और कोरोना नियमों का पालन करते हुए मास्क का उपयोग करें।