फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गैस सिलिंडर लेने एजेंसी पहुंच गए उपभोक्ता

विज्ञापन
कुल्लू के पतलीकूहल गैंस एजेंसी में पहुंचे उपभाेक्ता।-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों ने पतलीकूहल क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्या और बेचैनी बढ़ा दी है। हालात यह हो गए कि घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचे। उपभोक्ताओं की पूरा दिन कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

भारत गैस एजेंसी पतलीकूहल में वीरवार को उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। सभी इस आशंका में सिलिंडर लेने पहुंचे कि कहीं भविष्य में गैस मिलना बंद न हो जाए। एजेंसी के संचालक देवेंद्र नेगी ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल केवल व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं आ रही है। कहा कि एजेंसी की ओर से नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें