फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बरशैणी में नेटवर्क धीमा होने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। कसोल, मणिकर्ण और ग्राम पंचायत बरशैणी क्षेत्र में एयरटेल और जियो का इंटरनेट धीमा होने से उपभोक्ता में निराश हैं। खासकर स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, होमस्टे संचालकों तथा पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित कंपनियों का तर्क है कि घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक आने के कारण नेटवर्क पर दबाव पड़ जाता है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि लोग अपने मोबाइल रिचार्ज का भुगतान पहले से करते हैं तो दूरसंचार कंपनियों को भी अच्छी सेवा देनी चाहिए। ग्राम पंचायत बरशैणी के लुदर सिंह, नरोतम सिंह, हुकम चंद, बलदेव ठाकुर का कहना है कि जिला प्रशासन, दूरसंचार विभाग तथा दूरसंचार नियामक प्राधिकरण को इस समस्या को दूर करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें