ढालपुर में स्थित दिव्यांग भवन में देवभूमि दिव्यांग संघ की नग्गर खंड शाखा में उपस्थित संघ के स
कुल्लू। ढालपुर स्थित दिव्यांग भवन में शनिवार को देवभूमि दिव्यांग संघ की नग्गर खंड इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नग्गर खंड के अध्यक्ष अमर चंद प्रेमी ने की। इस दौरान दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
अमर चंद प्रेमी ने कहा कि दिव्यांगों ने प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि दिव्यांग भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण जल्द शुरू किया जाए, ताकि दिव्यांगों को फायदा मिल सके। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सरकार के पास जो बैकलॉग कोटा भरने को रह गया है, उसे भी जल्द भरा जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की विभिन्न मांगों को प्रदेश सरकार व प्रशासन के समक्ष रखा जाता है, इन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।
इस दौरान सचिव बविंद्र, चंद्रमणी, रीना ठाकुर, भीमा देवी, कली राम, अमर चंद, टेक राम, गोपाल, सवित्रा देवी, गिरधारी लाल, डोलमा, मोहर सिंह, विमला देवी, चुनी लाल आदि मौजूद रहे। संवाद