फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चंसारी हाई स्कूल के कमरों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों को काम पूरा होने का इंतजार
विज्ञापन

निजी भवन में चल रही हैं स्कूल की कक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। घाटी के हाई स्कूल चंसारी के कमरों का निर्माण शुरू हो गया है। इस स्कूल के भवन का ढांचा पहले ही तैयार हो चुका था। अब यहां पर शुरुआती दौर में चार कमरे तैयार किए जा रहे हैं। कमरे तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को यहां पर बैठने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाई स्कूल की कक्षाएं चंसारी गांव में ही कुल्लू-बिजली महादेव मुख्य सड़क के साथ लगते एक निजी भवन में चल रही हैं। इससे जहां स्कूल प्रबंधन को दिक्कत हो रही है, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अभिभावकों की ओर से उपायुक्त और सरकार के नुमाइंदों से मिलकर जल्द भवन का काम शुरू करने की मांग की गई थी। स्कूल प्रबंधन समिति का कहना है कि निर्माण पर करीब 20 लाख रुपये से अधिक का बजट खर्च किया जा रहा है। एसएमसी के अध्यक्ष देविंद्र शर्मा ने कहा कि भवन का काम अधूरा रहनेे से विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। इसके बावजूद समिति की ओर से विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रखा गया और निजी भवन का इंतजाम किया गया। उन्होंने कहा कि अब स्कूल के नए कमरे तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद विद्यार्थियों को नए भवन में ही बैठाया जाएगा। बहरहाल, कमरे तैयार होने का अभिभावकों और विद्यार्थियों को इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें