कुल्लू। जीवन में जल का महत्व अधिक है। इसे संरक्षित रखने की आवश्यकता है। हमें जल स्रोतों के संरक्षण तथा इसके समुचित उपयोग के लिए पहल करनी होगी। यह बात जलशक्ति विभाग की परामर्शदाता (रसायनज्ञ) अंजना कुमारी ने मौहल में कही। ग्राम पंचायत मौहल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलशक्ति विभाग ने महिला दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के महत्व तथा जल प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति विभाग की परामर्शदाता (रसायनज्ञ) अंजना कुमारी तथा खंड संसाधन समन्वयक तोत राम ने ग्रामीणों को जल महोत्सव के महत्व, जल संरक्षण तथा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई, ताकि समुदाय में जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। संवाद