खराहल (कुल्लू)। आराध्य देवता गिरमल ने वीरवार को ढोल-नगाड़ों और नरसिंगों की मंगलमय ध्वनि के बीच नवनिर्मित मंदिर का शुद्धिकरण हवन और देव परंपरा के अनुसार किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देवता से आशीर्वाद लेने गाहर गांव पहुंचे। देवता के मंदिर को नए स्वरूप में तैयार किया गया है। इस पर करीब 20 लाख से अधिक की राशि खर्च हुई है। श्रद्धालुओं के लिए देव भोज की व्यवस्था की की। मंदिर में हवन और शुद्धिकरण के अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अनिल राणा, दशमी वारदा, ब्रिडू देवता, पनाणु और सिंहमल तथा थान देवता के कारकून भी उपस्थित रहे।
देवता गिरमल के कारदार कर्ण कोटिया और पनाणु देवता के पुजारी सुरेश दरोगा ने कहा कि मंदिर काफी पुराना हो चुका था। इसको नए सिरे से तमाम हारियानों के सहयोग बनाया है। इसके निर्माण पर 20 लाख से अधिक धन खर्च हुआ है। उन्होंने कहा कि देवता बुधवार को बनोगी गांव से गाहर पहुंचे और वहां पर दो दिन तक देव परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर में हूम किया। संध्याकाल में देवता गिरमल अपने देवालय के लिए रवाना हो गए। संवाद