नीट पेपर लीक मामले में कुल्लू के एक स्कूल में विद्यार्थियों को जानकारी देते जिला कांग्रेस
कुल्लू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर जिला कांग्रेस ने नीट लीक मामले पर जन जागरण अभियान शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष सेसराम आजाद और कुल्लू के प्रभारी जीवन ठाकुर ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक किया।
आजाद ने कहा कि अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। शिक्षा एवं भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को मजबूत करना है। कहा कि नीट सहित कई अन्य परीक्षाओं में विसंगतियों, पेपर लीक और कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।
कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करेगी। आजाद ने बताया कि अभियान के तहत जिलास्तर पर प्रदर्शनियां, जन-प्रदर्शन, चर्चाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें परीक्षा प्रणाली की खामियों, पेपर लीक की घटनाओं तथा युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता संजीव धर, संजय गुप्ता, भगवान सिंह बौद्ध, गोपाल चौधरी, लालचंद राणा, मुरलीधर कायस्था व नरोत्तम ठाकुर मौजूद रहे। संवाद