फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जिप उम्मीदवारों के नामों के एलान में उलझी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला परिषद (जिप) के लिए भाजपा ने कुल्लू की 14 सीटों पर समर्थित प्रत्याशियों का एलान किया है जबकि कांग्रेस अभी पांच वार्ड में अपने समर्थित उम्मीदवारों का एलान नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि इन वार्डाें में उम्मीदवार अधिक होने के कारण कांग्रेस किसी एक पर सहमति नहीं बना पा रही है। कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव में भी अपने समर्थित उम्मीदवारों का एलान नामांकन भरने के बाद किया था।
विज्ञापन

वहीं अब जिला परिषद में भी समर्थित प्रत्याशियों में कांग्रेस उलझ गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को प्रत्याशियों को फाइनल करने के लिए खूब माथापच्ची करनी पड़ रही है। हर वार्ड से तीन से चार लोग दावेदारी जता रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि नौ वार्डाें से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। बचे हुए अन्य वार्डाें में चर्चा चल रही है और जल्द ही नामों को फाइनल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें