लारजी (कुल्लू)। भाजपा सचिव वेद राम ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सरकार केंद्र की सहायता पर अपनी वाहवाही लूट रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार वित्तीय स्थिति का रोना रोती है और केंद्र पर सहयोग न मिलने का आरोप भी लगाती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आपदा के बाद पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही सहायता का श्रेय कांग्रेस ले रही है। बंजार विधानसभा क्षेत्र के 17 शिक्षण संस्थानों के लिए पीडीएनए के तहत 2.15 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। पूरे प्रदेश के 199 शिक्षण संस्थानों के लिए इसके तहत 22.77 करोड़ रुपये की धनराशि केंद्र की मोदी सरकार ने जारी की है। पीएमजीएसवाई के तहत सड़क कार्यों में भी यही स्थिति है। संवाद