फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने चार को बनाया वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पंचायत चुनाव से ठीक पहले लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष दोरजे लारजे के नेतृत्व में गठित टीम में कुल 79 सदस्यों को शामिल किया गया है। स्पीति उपमंडल की पिन वैली से युवा नेता कुंजंग गटुक को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। राम कुमार, जगदीश कटोच और दलीप सिंह बौद्ध को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर छेरिंग टशी, लोबजंग, राम सिंह, रंगीला राम, नोरबू छेरिंग थोलगपा, रमेश कुमार, बीर सिंह, अनिल सहगल, गीता नंद, राम गौड़, देवी सिंह और डॉ. बिशन को मनोनीत किया गया। पार्टी ने 24 कार्यकर्ताओं को महासचिव बनाया है। इनमें नमगयाल तंडुप, राम कृष्ण, कदक दोरजे, सोनम तोबगे, दोरजे नमगयाल, अंगदुई नोरबू, दोरजे छोपेल, छेतन अंगरूप, पवन, राजेंद्र उपासक, अनिल कुमार अता जी, शेर सिंह, अरुण कुमार, अरविंद, जीत राम, प्रदीप कुमार, गोपाल शासनी, वेद प्रकाश, सुनील, गणेश, प्रवीण, बीर बहादुर सिंह, प्रेम और ओम काशविया शामिल हैं।

इसके अलावा पदमा अंग्याल को कोषाध्यक्ष, अमर सिंह को कार्यालय सचिव बनाया गया है। पूर्व मंत्री फूंचोग राय, पूर्व विधायक रघुबीर ठाकुर समेत राजेंद्र कारपा, ज्ञालसन ठाकुर, नोरबू राम, नोरबू पांस, दोरजे तंडूप, उदय बौद्ध, अर्जुन सिंह, संसार चंद शर्मा, प्रेमलाल और दर्शन लाल को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। साथ ही 24 सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। विधायक अनुराधा राणा और जिलाध्यक्ष दोरजे लारजे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें