बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय करसोग (मंडी) में चार दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय बंजार की छात्राओं ने कला कौशल का परिचय दिया है। छात्रा सुनैना ने एकल लोक गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है।
छात्रा अनु ने शास्त्रीय एकल गायन वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं ने अपनी कला और समर्पण से महाविद्यालय का मान बढ़ाया। महाविद्यालय के प्रो. अंशुल शर्मा ने कहा कि छात्राओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि सूबे में द्वितीय और तृतीय स्थान पाने में वे कामयाब रहीं। प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने दोनों छात्राओं और उनके शिक्षक को बधाई दी है। संवाद