फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवरी-लोरन-सुल्तानपुर सड़क की हालत दयनीय : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। सरवरी-लोरन मोड़-सुल्तानपुर मार्ग की हालत खस्ता होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क की टारिंग और नालियों का निर्माण न होने से वाहन चालकों के साथ मरीजों, बुजुर्गों और पेंशनरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन के प्रदेश महासचिव एवं सुल्तानपुर निवासी टीडी ठाकुर ने उपायुक्त कुल्लू से मामले में हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग की है।
विज्ञापन

टीडी ठाकुर ने कहा कि एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी सड़क पर टारिंग नहीं की गई है। नालियों का निर्माण भी अधूरा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ हिस्सों के कारण ऑटो और टैक्सियों में सफर करने वाले लोगों को परेशानी होती है। समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुल्लू और एसडीओ के समक्ष मौखिक और लिखित रूप से मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने उपायुक्त से सड़क की मरम्मत के लिए चार से पांच लाख रुपये स्वीकृत करवाने का आग्रह किया है। उपायुक्त कुल्लू ने उनकी मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें