फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड मनाली सड़क की सुधारी जाए हालत : दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला। ओल्ड मनाली क्षेत्र की सड़कें बदहाल स्थिति में हैं। पिछले साल बाढ़ आने के बाद सड़क को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अब तक मरम्मत और सुधार के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है। जगह-जगह गड्ढे, टूटी सड़क और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन में इसी मार्ग से बड़ी संख्या में पर्यटक आवाजाही करते हैं, लेकिन सड़क की खराब हालत के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। युवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश ने प्रशासन से मांग की है कि ओल्ड मनाली सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए।स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है ताकि लोगों और पर्यटकों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें