फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी में कामरेडों का शक्ति प्रदर्शन

Sun, 17 Jan 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
 वहीं, प्रदेश स्तर के कामरेड नेताओं ने हुंकार भरकर कहा कि जब जब लोकेंद्र और क्षेत्र की जनता को उनकी जरूरत महसूस होगी तो कामरेडों की पूरी फौज उनका साथ देगी।
विज्ञापन

जीत की खुशी में हजारों लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर पारंपरिक नृत्य किया। विजय रैली आनी के विश्राम गृह से शुरू हुई और पूरे आनी कस्बे से होकर आनी के साथ लगते तेशन गांव लोकेंद्र कुमार के घर तक गई। रैली में ढोल नगाड़ों और लोगों के नारों से आनी कस्बा गूंज उठा।

इससे पूर्व राकेश सिंघा और ओंकार शाद ने लोगों को संबोधित करते हुए क्षेत्रवासियों और कामरेडों को आनी विधानसभा क्षेत्र में लोकेंद्र कुमार को कामरेड प्रत्याशी के रूप में मिली पहली सबसे बड़ी एवं ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। राकेश सिंघा ने कहा कि लोकेंद्र कुमार क्षेत्र की जनता की आवाज जब-जब उठाएगा पूरी राज्य इकाई उसके साथ के लिए खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को चेताया कि आने वाला समय उनके लिए आनी सहित प्रदेशभर में काफी मुश्किल होने वाला है। रैली में सीपीआईएम के हिमाचल प्रदेश सचिव डा. ओंकार शाद, आनी इकाई अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, ज्ञान विज्ञान समिति की हिमाचल प्रदेश की प्रभारी डा. जिया, शिमला से जिला परिषद सदस्य अनीता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें