फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुकुमसेरी महाविद्यालय में संवाद के साथ होंगी प्रतियोगिताएं

Thu, 27 Aug 2026 06:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर 27 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में राष्ट्रव्यापी विशेष कार्यक्रम खेलो इंडिया संवाद, खेल की बात पीएम के साथ का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल माध्यम से लाइव संबोधन होगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं के साथ संवाद और युवा संवाद सत्र आयोजित होगा, जिसमें विद्यार्थी विकसित भारत और खेल परिवेश को सशक्त बनाने पर अपने विचार व सुझाव साझा करेंगे। मुख्य संवाद सत्र के उपरांत महाविद्यालय परिसर में विशेष खेलकूद गतिविधियों एवं फिट इंडिया प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए शतरंज, बैडमिंटिन, 100 व 200 मीटर दौड़ और विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें