फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सर्दियों में संचार का सहारा छिना, दिवाली से बंद पड़ा टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। सर्दियों में बर्फबारी के बीच बाहरी दुनिया से संपर्क बनाए रखना नैनगार गांव के लोगों के लिए चुनौती बन गया है। ग्राम पंचायत मूरिंग के दुर्गम गांव नैनगार में बीएसएनएल का सैटेलाइट मोबाइल टावर दिवाली के अगले दिन से ठप पड़ा है। टावर बंद होने से गांव में मोबाइल सिग्नल पूरी तरह गायब हैं। इससे ग्रामीणों को अपनों से संपर्क साधने के साथ जरूरी काम निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक टावर को ठीक नहीं किया गया है। हालात यह हैं कि मोबाइल पर सिग्नल पाने के लिए ग्रामीणों को चोखंग मोबाइल टावर की दिशा में जाना पड़ रहा है। सर्दियों में गांव का संपर्क काफी हद तक दूरसंचार सेवा पर निर्भर रहता है। ऐसे में संचार सुविधा ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नैनगार निवासी शुभम ने बताया कि गांव में बीएसएनएल की संचार सेवा ही लोगों के बीच संपर्क का एकमात्र माध्यम है। टावर बंद होने से आपातकालीन स्थिति में भी किसी से संपर्क करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने बीएसएनएल के उच्च अधिकारियों से टावर को जल्द ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में बर्फबारी के दौरान संचार सेवा की जरूरत और अधिक बढ़ जाती है। वहीं, बीडीसी चेयरमैन दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर बीएसएनएल के कुल्लू स्थित टीडीएम बंसी लाल शर्मा से दोबारा बात की है। उन्होंने टावर को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें