फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डोहलूनाला टोल प्लाजा शुरू करने के विरोध में उतरी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
38 किमी के भीतर लका टोल प्लाजा गैर-कानूनी : घनश्याम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली एनएच तीन पर डोहलूनाला में लगे टोल प्लाजा के दोबारा शुरू होने की कवायद से टोल प्लाजा संघर्ष समिति बिफर गई है। संघर्ष समिति ने टोल प्लाजा को गैर-कानूनी बताया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष घनश्याम कपूर ने डोहलूनाला टोल प्लाजा को फिर से शुरू करने का विराेध जताया है। कहा कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि एनएच पर सिर्फ 60 किलोमीटर की दूरी के बाद ही दूसरा टोल प्लाजा स्थापित किया जा सकता है, लेकिन डोहलूनाला और टकोली टोल प्लाजा के बीच महज 38 किलोमीटर की ही दूरी है।
विज्ञापन

कहा कि टकोली टोल प्लाजा के बाद 38 किलोमीटर दूर डोहलूनाला में टैक्स देने के एकदम बाद आलू ग्राउंड में सैलानियों को ग्रीन टैक्स देना होता है। नियमों के विपरीत 50 किलोमीटर के बीच तीन बार टैक्स देने से सैलानियों पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, जिससे मनाली का पर्यटन कारोबार प्रभावित होगा। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष मोहिंद्र उपाध्याय ने भी कहा कि बागवानों को बंदरोल सब्जी मंडी जाने में दिक्कत होगी। डोहलूनाला टोल प्लाजा बागवानों की राह का रोड़ा है, जिसे दोबारा शुरू करने से बागवान परेशान होंगे। मनाली होटलियर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि नेशनल हाईवे बाढ़ आने के दो साल बाद भी ठीक नहीं हुआ। ऊपर से टोल प्लाजा शुरू करने से पर्यटन पर विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन

......
बाढ़ के बाद हाईवे दुरुस्त करने के उपरांत अब टोल प्लाजा को आरंभ किया जा रहा है। ऐसे में टकोली और डोहलूनाला टोल प्लाजा में टोल टैक्स जल्द लिया जाएगा।
-वरुण चारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें