फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में व्यावसायिक गैस सिलिंडर महंगे, 19 किलो का दाम 3200 रुपये

Sun, 03 May 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सिलिंडर---कुलदीप ठाकुर। कारोबारी।
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

करीब 1000 रुपये की बढ़ोतरी से होटल-ढाबा कारोबार प्रभावित, खाने के दाम बढ़ने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पर्यटन सीजन के बीच कुल्लू में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के दाम में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 किलोग्राम का व्यावसायिक सिलिंडर अब 996 रुपये महंगा होकर 3200 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, पांच किलोग्राम सिलिंडर का दाम 560 रुपये से बढ़कर 825 रुपये हो गया है।
इस बढ़ोतरी का सीधा असर जिले के होटल, रेस्तरां, ढाबा संचालकों और अन्य कारोबारियों पर पड़ा है। पहले से ही लागत बढ़ने से जूझ रहे व्यवसायियों की चिंता अब और बढ़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में व्यावसायिक सिलिंडरों की कुल लागत में लगभग 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इसके चलते आने वाले दिनों में होटलों और रेस्तरां में खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं। कई कारोबारियों ने इसके संकेत भी देने शुरू कर दिए हैं।
कुल्लू शहर के सरवरी स्थित स्पिक एन स्पेन इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर राजीव तलवार ने बताया कि नए रेट के अनुसार 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर 3200 रुपये में मिलेगा, जबकि पांच किलो सिलिंडर की कीमत 825 रुपये तय की गई है। व्यावसायिक गैस के दाम बढ़ने से पर्यटन सीजन में कारोबार पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
बाक्स
अगर कच्चा तेल बढ़ रहा है तो सरकार को 100 से 200 रूपये तक इसका रेट बढ़ाना चाहिए था। लेकिन करीब 1,000 रूपये तक महंगा होने से यह ढाबा व रेस्तरां संचालकों की खरीद से बाहर हो गया है। इससे अब खाने की थानी महंगी होगी।
विज्ञापन

-कुलदीप ठाकुर,कारोबारी
-बाक्स
छोटे कारोबारियों पर इसका अधिक असर पड़ेगा। इतना अधिक महंगा होने से सिलिंडर की मार ढाबा व रेस्तरां संचालकों के साथ-साथ आम लोगों पर भी पड़ेगा। 19 किलो का 996 रूपये और पांच किलो का 265 रूपये महंगा होना चिंता जनक है।
-निदेश कुमार, कारोबारी

सिलिंडर---कुलदीप ठाकुर। कारोबारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें