फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बरसे : मनाली में सैलानियों ने खेली होली

विज्ञापन
कुल्लू में होली उत्सव के दौरान निकली टोली।-संवाद
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से घूमने पहुंचे पर्यटकों ने भी खूब गुलाल उड़ाया। मनाली के मालरोड पर पर्यटकों ने स्थानीय लोगों के साथ होली खेली।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से आए युवाओं ने खूब होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक वाद्ययंत्रों पर ग्रामीण टोलियों में निकले तो माहौल रंगीन हो गया। पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर ग्रामीणों ने कुल्लवी नाटी डाली। वहीं मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मनाली में ...रंग बरसे भीगे चुनर वाली...जैसे गीतों पर युवाओं की टोलियों ने दिनभर धमाल मचाया।
दिल्ली से घूमने आए पर्यटक सुमित गोस्वामी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मनाली आए हैं। मनाली में सैर के साथ ही उन्होंने होली का आनंद लिया। दोस्तों के साथ मालरोड पर उन्होंने खूब होली खेली। पंजाब के गुरचरण सिंह ने कहा कि होली पर्व पर वह परिवार सहित मनाली पहुंचे हैं। यहां स्थानीय लोगों के साथ उन्होंने होली का मजा लिया। उधर, सोलंगनाला, अटल टनल, हिडिंबा मंदिर आदि पर्यटन स्थलों में भी होली की धूम रही। लाहौल घाटी में बर्फ की सफेद वादियों में होली का जश्न मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें