फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में सामुहिक प्रयास जरूरी : राणा

Tue, 09 Dec 2025 12:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में  विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। -डीपीआरओ - फोटो : katra news
विज्ञापन
बीडीओ कार्यालय बंजार में आयोजित किया विधिक साक्षरता शिविर
विज्ञापन

400 लोगों को दी योजनाओं और कानूनी सहायता संबंधी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार उपमंडल स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में रविवार को विधिक सेवा समिति बंजार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सहयोग से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति प्रकाश चंद राणा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
शिविर में लगभग 400 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, युवक मंडल, विद्यार्थी, अधिवक्ता, आपदा पीड़ित आदि शामिल रहे। प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जानकारी एवं सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से स्टॉल और हेल्प डेस्क स्थापित किए, जिन्होंने लोगों को खासकर युवाओं और महिलाओं को योजनाओं, अधिकारों, कानूनी सहायता और सेवाओं के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिविर का विषय नशा मुक्त समाज-भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण-सुरक्षित धरती और आपदा पीड़ित पुनर्वास रहा। इन महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत संवाद, जागरूकता सत्र और मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने समाज को नशे से मुक्त, पर्यावरण संरक्षण को जीवन-शैली का हिस्सा बनाने तथा आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जिम्मेदार और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान न्यायाधीश अमित मंडयाल, विक्रांत कौंडल, आभा चौहान, कर्म प्रताप सिंह ठाकुर, उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा, डीएसपी शेर सिंह, सरकारी अधिवक्ता मधुश्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें