मनाली में स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी व कर्मचारी।-संवाद
मनाली। नगर परिषद मनाली ने सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया। मालरोड के अलावा चंद्रताल होटल वाले रास्ते में सफाई की गई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया के नेतृत्व में सभी कर्मचारी, अधिकारी और स्वच्छता प्रहरी इस अभियान में शामिल हुए। अभियान के तहत लगभग दो टन कूड़ा एकत्रित किया।
कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि मालरोड से चंद्रताल होटल होते हुए फोरलेन तक के रास्तों के किनारे सफाई की गई। कहा कि यह कूड़ा मीट मार्केट का है। साथ ही फोरलेन में वाहन खड़े करने वाले भी गंदगी फैला रहे है। उन्होंने सभी से अपील है कि स्वच्छता के विशेष ध्यान रखें। संवाद