मनाली। ग्राम पंचायत चिचोगा के गांव झाड़ग में स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चलाया गया। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर गांव के विभिन्न हिस्सों में सफाई की। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रधान दिनेश नेगी, सदस्य दीपिका और मनप्रीत ने कहा कि गांव को साफ-सुथरा और स्वच्छ रखना पंचायत की प्राथमिकता है। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी ग्रामीणों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि मनमाने तरीके से कचरा फैलाना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कचरा फैलाते हुए पाए गए तो चालान किया जाएगा। पंचायत ने स्पष्ट किया कि गांव में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचायत ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। संवाद