फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाणा वॉटरफॉल में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाबा संचालकों, ग्रामीणों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत जाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाणा वॉटरफॉल में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। खंड विकास अधिकारी नग्गर मुकेश कुमार के निर्देश पर आयोजित अभियान में वॉटरफॉल परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जाणा के प्रधान लक्ष्मण ठाकुर की अगुवाई में चले अभियान में स्थानीय ढाबा संचालकों, पट्टू और पारंपरिक उत्पाद विक्रेताओं, रेहड़ी-फड़ी संचालकों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान काफी मात्रा में कचरा और प्लास्टिक एकत्र कर उसके उचित निपटारे की व्यवस्था की गई। प्रधान लक्ष्मण ठाकुर ने कहा कि पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। साथ ही व्यापारियों और पर्यटकों से जाणा वॉटरफॉल सहित अन्य पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें