फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: साधकों को दिया योग और ध्यान का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के घुड़दौड़ स्थित साधना धाम में इन दिनों ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विश्व जागृति मिशन के परमाध्यक्ष पूज्य गुरुदेव सुधांशु महाराज साधकों को योग और ध्यान का ज्ञान दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को यहां पर भव्य शिव आरती का आयोजन किया गया। शिव आरती में सुधांशु महाराज सहित अन्य साधकों ने महादेव की आरती की। शिव आरती से माहौल भक्तिमय बन गया। गौरतलब है कि सुधांशु महाराज शिविर के लिए नग्गर के समीप घुड़दौड़ में डेरा जमाए हुए हैं। साधना धाम में बुधवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान उपस्थित साधकों को डॉ. अर्चिका दीदी ने कहा कि अपने आज्ञा चक्र को महसूस करें और भीतर के कंपन से जुड़ें। परमात्मा के प्रेम और करुणा को महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें