हरिपुर (कुल्लू)। विकास खंड नग्गर की ग्राम पंचायत सोयल में साफ-सफाई की गई। पंचायत प्रधान अमरनाथ की अगुवाई में वार्ड सदस्यों, महिला, युवक मंडल सोयल और राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सबसे पहले देवता जमदग्नि ऋषि के मंदिर परिसर को संवारा गया। इसके उपरांत कुल्लू-मनाली वाया नग्गर सड़क से सोयल के लिए आने वाले वाहन योग्य मार्ग की सफाई भी की गई। प्रधान अमरनाथ ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इसके लिए जन भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान वार्ड सदस्य पार्वती, दीपू भंडारी आदि उपस्थित रहे। संवाद