फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो माह चलेगा स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर मिशन

Wed, 12 Feb 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड स्तर पर सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर योजना का शुभारंभ हो गया है। नगर पंचायत की अध्यक्ष आशा शर्मा ने कहा कि योजना का संचालन नौ अप्रैल तक किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित प्रदेश के समस्त नगर निकायों में स्वच्छ शहर, समृद्ध शहर मिशन के तहत नगर पंचायत के समस्त पार्षद , कर्मचारी और स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
वहीं, सरकार की ओर से संचालित सृजन सेवा पोर्टल के माध्यम से चलाई जा रही नौ सेवाओं के बारे में भी जानकारियां दी जाएगी। इसके लिए सभी वार्डों में सप्ताह में एक दिन समाधान शिविर लगाया जाएगा। इसमें नगर वासियों की समस्याओं और शिकायतों का समाधान किया जाएगा। वहीं, सबसे अधिक फोकस शहर को साफ सुथरा बनाने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत बंजार के सचिव हर्षित शर्मा, कनिष्ठ अभियंता गोपाल कृष्ण, उपाध्यक्ष प्रकाश वशिष्ठ, पार्षद महेंद्र शर्मा, उर्मिला नेगी ,बबीता, कुलदीप सोनी, कपिल शर्मा, गुलशन कुमार, गीता सागर,अंजलि पटियाल व गुरदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें