फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दावों में सफाई, ...और मुंह चिढ़ा रहे कचरे के ढेर

विज्ञापन
कुल्लू के दशहरा उत्सव से लगी अस्थाई मार्केट में जगह-जग​ह लगें कचरें के ढेर।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा और दिवाली उत्सव के लिए ढालपुर में सजे अस्थायी बाजार (मेला) में सफाई व्यवस्था के दावे कचरे के ढेर में दब गए हैं। जिला प्रशासन और नगर परिषद ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान शहर से लेकर मेला स्थल तक सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे। सफाई व्यवस्था सुधारने के नाम पर जिम्मा नई कंपनी को भी सौंपा गया, लेकिन हालात जस के तस हैं। प्रदर्शनी मैदान, मेला स्थल, खेल मैदान और मालरोड पर जगह-जगह कचरा बिखरा पड़ा है। प्लास्टिक कचरे के ढेर मेले की सुंदरता को बदरंग कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभागों की निगरानी और इंतजामों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि मेला स्थलों पर लोगों की सुविधा के लिए कूड़ेदान तक नहीं लगाए गए हैं। रोजाना सैकड़ों लोग मेले में पहुंच रहे हैं, लेकिन उनके पास कचरा डालने के लिए उचित जगह नहीं है। ऐसे में लोग खुले में कचरा फेंकने को मजबूर हैं। दूसरी ओर, दशहरा कमेटी की ओर से ढालपुर में दुकानें लगाने वाले कारोबारियों से सफाई शुल्क भी वसूला जा रहा है। इसके बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही है। अपराह्न तक कचरा दुकानों, डोम और स्टॉलों के आगे पड़ा रहता है।
मनाली से खरीदारी करने पहुंचे सौरव, लालचंद, अश्विनी और मोहित कुमार, बंजार की रजनी देवी, सुशीला और मोनिका, भुंतर के आकाश व रमन लाल तथा कुल्लू के स्थानीय निवासी अशोक कुमार, रामचंद और अनिल वर्मा ने भी सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि इस बार मेले में सफाई के इंतजाम बेहद खराब हैं। जब मेले में सफाई शुल्क वसूला जा रहा है तो फिर नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही। लोगों ने प्रशासन से व्यवस्था में तुरंत सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

.....
स्वयं फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी कर रही हूं। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के प्रयास जारी हैं। सफाई कर्मचारियों को सभी क्षेत्रों से नियमित रूप से कचरा एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-आशा ठाकुर, अध्यक्ष, नगर परिषद कुल्लू
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें