फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नागरिक अस्पताल मनाली को मिलीं तीन आधुनिक मशीनें

Wed, 14 Jan 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में अस्पताल में अल्ट्रासाउड़ मशीन का शुभांरभ करते विधायक भुवनेश्वर गौड़।-संवाद
विज्ञापन
सी-आर्म, अल्ट्रासाउंड और लेप्रोस्कोपी की सुविधा हुई शुरू
विज्ञापन

मनाली के विधायक भुवनेश्वर ने किया मशीनों का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नागरिक अस्पताल मनाली में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को मशीनों के अभाव में अब रेफर नहीं किया जाएगा। मनाली में ही अति आधुनिक अल्ट्रासाउंड और लेप्रोस्कोपी की सुविधा शुरू हो गई है।
साथ ही सी-आर्म मशीन से हड्डी रोगों से संबंधित मरीजों का उपचार और ऑपरेशन सरल हो जाएंगे। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बुधवार को 50 लाख से अधिक कीमत की इस मशीनों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड पर 22 लाख, सी-आर्म पर 27 लाख की राशि खर्च हुई है। वहीं, 5 लाख 50 हजार की राशि से एनएचएम की ओर से लेप्रोस्कोपी मशीन दी गई है।
अब मनाली में ही जहां लेप्रोस्कोपी के ऑपरेशन हो सकेंगे, वहीं अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। गौरतलब है कि मशीनों के अभाव में मनाली में मरीजों का इलाज मुश्किल हो जाता था। अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीजों को यहां से रेफर किया जाता था। गर्भवती महिलाएं निजी क्लीनिक में अल्ट्रासाउंड करवाने को विवश थीं। अब यह सुविधा यही पर उपलब्ध हो जाएगी।
इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि नागरिक अस्पताल मनाली हिमाचल में पहला अस्पताल है जहां इस तरह की अतिआधुनिक मशीनें स्थापित की गई है। नागरिक अस्पताल में सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद भरे गए हैं। छह चिकित्सकों समेत यहां रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध है। शल्य चिकित्सक भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जल्द स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल मनाली में उपचार और ऑपरेशन के लिए लाहौल-स्पीति, पांगी, कुल्लू के मरीज पहुंच रहे हैं। मनाली में आने वाले लाखों सैलानी भी उपचार के लिए मनाली अस्पताल का रुख कर रहे हैं। इन मशीनों के लगने से लोगों को और सहूलियत होगी। उनका प्रयास है कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मिले। जल्द ही यहां सिटी स्कैन और एमआरआई की मशीन स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

उनके साथ महिला आयोग की अध्यक्षा विद्या नेगी, नगर परिषद के पार्षद नवीन तनवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रंजीत बौद्ध, बीएमओ मनाली डॉ. करण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें